{"_id":"6a4cd69414c1aaf49502eb6d","slug":"video-jaii-ka-nalbna-para-thasara-thana-bha-abhayatao-ka-paratharashana-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"जेई के निलंबन पर दूसरे दिन भी अभियंताओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई के निलंबन पर दूसरे दिन भी अभियंताओं का प्रदर्शन
जेई के निलंबन पर दूसरे दिन भी अभियंताओं का प्रदर्शन
गोंडा: राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने अवर अभियंता सुरेश कुमार के निलंबन के विरोध में मंगलवार को दूसरे दिन भी अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष चंदन कुमार प्रजापति ने बताया कि 2 जुलाई को तरबगंज के जमालखानी स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में 11 केवी लाइन का तार टूट गया था। फीडर की ट्रिपिंग व्यवस्था से बिजली आपूर्ति तुरंत बंद हो गई, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। उन्होंने बताया कि सुरेश कुमार ने पहले ही लाइन स्थानांतरण के लिए प्राक्कलन तैयार कराकर स्वीकृति ले ली थी। स्थानीय विवाद और प्रशासनिक सहयोग न मिलने से लाइन शिफ्ट नहीं हो सकी। संगठन का दावा है कि जर्जर लाइन के सुदृढ़ीकरण की कार्ययोजना भी पहले ही भेजी जा चुकी थी। इसके बावजूद अधिकारी का पक्ष सुने बिना निलंबन की कार्रवाई कर दी गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष रामाजी ने निलंबन आदेश निरस्त कर निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।