{"_id":"69bce175252c7848b50e8856","slug":"video-video-ekaeka-bthal-masama-ka-majaja-thana-ma-chhaya-athhara-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एकाएक बदला मौसम का मिजाज, दिन में छाया अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एकाएक बदला मौसम का मिजाज, दिन में छाया अंधेरा
गोंडा जिले में शुक्रवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और धूप नहीं निकल सकी। करीब दस बजे के आसपास काले घने बादल छा जाने से दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल हो गया।
मौसम में आए इस अचानक बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन कई जगह तेज हवा चलने और बादल घिरने से लोग बारिश की आशंका जताते रहे। बाजारों और सड़कों पर भी कुछ देर के लिए चहल-पहल कम हो गई।
ग्रामीण इलाकों में भी घने बादल छाने से किसान मौसम को लेकर चिंतित नजर आए। इस समय गेहूं की फसल पकने की स्थिति में है, ऐसे में बारिश या तेज हवा से नुकसान की आशंका बनी हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार बदलते मौसम को देखते हुए अगले एक-दो दिन तक बादल छाए रहने की संभावना है। अचानक मौसम बदलने से तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।