बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   VIDEO: कागजों में 100%, गांव में अधूरा टीकाकरण, पड़ताल में पशुपालकों ने खोली पोल

VIDEO: कागजों में 100%, गांव में अधूरा टीकाकरण, पड़ताल में पशुपालकों ने खोली पोल

Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 11 Aug 2026 07:53 PM IST
VIDEO: कागजों में 100%, गांव में अधूरा टीकाकरण, पड़ताल में पशुपालकों ने खोली पोल
पशुओं को गलघोटू जैसी जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जून-जुलाई में 45 दिन तक घर-घर टीकाकरण अभियान चलाया। विभाग का दावा है कि एचएस (हैमरेजिक सेप्टीसीमिया) वैक्सीन के लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। गांवों में पड़ताल में दावा उलट मिला। कई पशुपालकों ने बताया कि उनके गांव में टीम पहुंची ही नहीं। कुछ गांवों में वर्षों से टीकाकरण नहीं हुआ। भैंस और बछिया की मौत, टीम नहीं पहुंची कटरा बाजार के रामापुर निवासी वेद प्रकाश ने बताया कि 24 जून को करीब 1.20 लाख रुपये की भैंस की मौत हो गई। रविवार सुबह एक साल की बछिया भी मर गई। दोनों को अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई थी। उनका कहना है कि गांव में टीकाकरण टीम नहीं आई। ननके, रामकृपाल और जमुना ने भी टीकाकरण नहीं होने की बात कही। तीन साल से नहीं आया दल परसपुर के कंजेमऊ के फुलवारी मजरे के संजय कुमार वर्मा ने बताया कि तीन साल से गांव में टीकाकरण टीम नहीं आई। उनके पास दो गाय और दो भैंस हैं। आरती वर्मा ने बताया कि पशु सखी का प्रशिक्षण लेने के बाद उन्होंने कई बार टीकाकरण के लिए डॉक्टरों से संपर्क किया, लेकिन सहयोग नहीं मिला। 12 पशु, एक को भी नहीं लगा टीका नवाबगंज के रामापुर निवासी राम बिहारी ने बताया कि उनके पास करीब 12 गाय-भैंस हैं, लेकिन टीकाकरण के लिए कभी कोई नहीं आया। परमजीत दूबे ने बताया कि उनके पास 15 से अधिक पशु हैं। पिछली बार निजी कर्मी ने टीका लगाया था, इस बार टीम नहीं आई। निशुल्क टीके के लिए 10 रुपये लेने का आरोप खरगूपुर के भंगहा गांव में राजमणि विश्वकर्मा, प्रेमलाल गोस्वामी और रामकुमार विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि करीब 15 दिन पहले भैंसों के टीकाकरण के बदले प्रति पशु 10 रुपये लिए गए। पारसनाथ सोनकर, जगतराम वर्मा और राम अवतार ने बताया कि उनके पशुओं को अब तक टीका नहीं लगा। कई पशुओं के कान में टैग भी नहीं लगाए गए। मुजेहना के लखनीपुर में जाकिर अली और विश्वनाथ यादव ने भी टीम के नहीं पहुंचने की बात कही। जिले में 5.53 लाख गाय-भैंस गाय : 2.01 लाख भैंस : 3.52 लाख एचएस टीकाकरण लक्ष्य : 4.88 लाख विभाग का दावा : लक्ष्य के सापेक्ष 100 फीसदी टीकाकरण सात माह से अधिक गर्भवती और चार माह से कम उम्र के पशुओं को टीका नहीं लगाया जाता विभाग का दावा- लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत टीकाकरण टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. निशांत कुमार यादव ने कहा कि सात माह से अधिक गर्भवती और चार माह से कम उम्र के पशुओं का टीकाकरण नहीं किया जाता। लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत टीकाकरण कराया गया है। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. शशि कुमार शर्मा से पक्ष जानने का प्रयास किया गया। सवाल सुनने के बाद उन्होंने फोन काट दिया। दोबारा फोन रिसीव नहीं किया। कागजों में पूरा, गांवों में सवाल विभाग शत-प्रतिशत टीकाकरण का दावा कर रहा है, जबकि कई गांवों के पशुपालक टीम के नहीं पहुंचने की बात कह रहे हैं। ऐसे में सवाल है कि लक्ष्य पूरा होने के बावजूद इन गांवों के पशु टीकाकरण से कैसे छूट गए? बीमारी फैलने पर इसका सीधा असर पशुपालकों की आजीविका पर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: लखनऊ में स्ट्रीट डॉग्स की बनी ‘यूनियन’, शेरा प्रधान तो मोमो बने अध्यक्ष

11 Aug 2026

Video: मनकामेश्वर मंदिर पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर महंत दिव्या गिरी ने जताई नाराजगी

11 Aug 2026

चंडीगढ़ पंजाब यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स ने फीस वृदि्ध को लेकर किया रोष प्रदर्शन

लुधियाना में पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन के चेयरमैन अनिल ठाकुर ने ली समीक्षाा बैठक

11 Aug 2026

मोगा में शिव भक्तों ने सावन मास की शिवरात्रि पर किया जलाभिषेक

विज्ञापन

सीएम और एसपी की तस्वीर लगी कांवड़ लेकर पहुंचा युवक, किया जलाभिषेक

11 Aug 2026

लखनऊ में मनकामेश्वर मंदिर के महंत पर सभासद की टिप्पणी पर महंत दिव्या गिरी ने जताया विरोध

11 Aug 2026
विज्ञापन

Shimla-Kinnaur Highway: ज्यूरी के पास भूस्खलन से एनएच-5 बंद, दो घंटे से यातायात ठप; लगी वाहनों की लंबी कतारें

11 Aug 2026

बहादुरगढ़ में मर्डर: गांव भापड़ौदा में दोस्तों के साथ शराब पी रहे युवक की ईंट मारकर हत्या, साथी घायल

अयोध्या में अमर उजाला प्रथमा कार्यक्रम, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने किया संबोधित

11 Aug 2026

टोहाना में इनेलो कार्यकर्ता सम्मेलन, अभय चौटाला नहीं पहुंचे, प्रदेश अध्यक्ष ने किया संबोधित

11 Aug 2026

हांसी में सिंचाई कर्मचारियों का हल्लाबोल, लघु सचिवालय पर किया प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

11 Aug 2026

गोंडा में पीडीएस में कटौती का आरोप, भाकपा-माले ने सौंपा ज्ञापन

11 Aug 2026

जाम को लेकर छात्रा आश्वी की पहल से जागा हाथरस प्रशासन, आश्वी से खास बातचीत

11 Aug 2026

अमृतसर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, तीनों की मौत

11 Aug 2026

गुरबाणी प्रसारण का अधिकार एसजीपीसी के पास: ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज

11 Aug 2026

अयोध्या में रुदौली के राजकीय पशु चिकित्सालय में सुबह 10: 15 बजे तक खाली मिलीं कुर्सियां, डॉक्टर-कर्मचारी नदारद

11 Aug 2026

यूपी में अंडों की मांग-उत्पादन में भारी अंतर, गोंडा में पोल्ट्री कारोबार को मिलेगा बढ़ावा

11 Aug 2026

रायबरेली में औसत से कम हुई बारिश, सेहत पर असर; अस्पतालों में मरीजों की कतारें

11 Aug 2026

अयोध्या में अमर उजाला प्रथमा कार्यक्रम, सीओ रंजना गुप्ता ने किया संबोधित

11 Aug 2026

Video: शिक्षा भवन के गेट पर ही बिक रहा गुटखा-तंबाकू, नियमों के पालन पर उठे सवाल

11 Aug 2026

दोलेवाला में मिला अज्ञात का शव, पहचान नहीं होने पर समाज सेवा सोसायटी ने कराया अंतिम संस्कार

फतेहाबाद के टोहाना में शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, पंचमुखी शिव मंदिर में तड़के 4 बजे से लगी कतारें

11 Aug 2026

फतेहाबाद के टोहाना में बिजली कर्मचारी बोले मांगे न मानी तो दो माह बाद करेंगे हड़ताल

11 Aug 2026

हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोनीपत में किया गया भव्य तिरंगा मैराथन का आयोजन, सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया

11 Aug 2026

Video: सीमैप के 48वें वार्षिक दिवस समारोह का आयोजन

11 Aug 2026

Chandigarh Weather Today: भारी बारिश का Orange Alert, गरज के साथ बरसे बादल

Pilibhit News: मोबाइल टावर पर चढ़ी विवाहिता, ससुरालवालों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

11 Aug 2026

अयोध्या में अमर उजाला प्रथमा कार्यक्रम, राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्य ने किया संबोधित

11 Aug 2026

फिरोजपुर में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया तीज पर्व

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed