{"_id":"69df93b8c701801fdd0c2a5b","slug":"video-hamirpur-fire-engulfs-two-poultry-farms-due-to-short-circuit-losses-amount-to-lakhs-2026-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: शॉर्ट सर्किट से दो मुर्गी फार्मों में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: शॉर्ट सर्किट से दो मुर्गी फार्मों में लगी आग, लाखों का नुकसान
कुरारा थाना क्षेत्र के कुसमरा गांव में शॉर्ट सर्किट से दो मुर्गी फार्मों में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दोनों फार्मों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर दौड़े और किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक पूरा फार्म जलकर राख हो चुका था।
आग की चपेट में आकर करीब चार हजार से अधिक मुर्गियां और चूजे जलकर मर गए। साथ ही फार्म के शेड, फीड, तारों, पंखों सहित अन्य सामान भी राख हो गया। ग्रामीणों ने खुद ही पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। अंधेरा और तेज लपटों के कारण लोग ज्यादा पास भी नहीं जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।