{"_id":"6a0326850f3581c0b7014494","slug":"video-attack-on-seven-year-old-child-in-jaunpur-brutally-beaten-in-market-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जौनपुर में सात साल की मासूम पर हमला, बाजार में बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जौनपुर में सात साल की मासूम पर हमला, बाजार में बेरहमी से पीटा
जौनपुर के चन्दवक थाना क्षेत्र के विरभानपुर गांव की एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई बर्बरता की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बाजार से सामान लेने गई मासूम को किसी अज्ञात युवक ने इतनी बेरहमी से पीटा कि वह घायल और बदहवास हालत में अस्पताल के पास रोती हुई मिली। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और मौके पर हंगामा शुरू हो गया। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। सोमवार रात करीब आठ बजे विरभानपुर गांव निवासी केवला देवी अपनी सात वर्षीय बेटी सोनम के साथ मोढेला तिराहे के पास सब्जी खरीदने गई थीं। खरीदारी के दौरान मिर्च न मिलने पर उन्होंने पूनम को सड़क की दूसरी पटरी पर स्थित दुकान से सामान लेने भेज दिया। काफी देर तक बच्ची के वापस न लौटने पर मां घबरा गई और उसकी तलाश शुरू कर दी। दूसरी दुकान पर पूछताछ करने पर पता चला कि वहां सामान न मिलने के बाद बच्ची वापस लौट गई थी। इसके बाद परिजन और आसपास के लोग बच्ची की तलाश में जुट गए। करीब आधे घंटे बाद सोनम पास स्थित एक निजी अस्पताल के समीप घायल अवस्था में रोती हुई मिली। बच्ची के पिता प्रकाश कुमार का आरोप है कि सोनम ने बताया कि मोढेला स्थित पूर्वांचल हॉस्पिटल के किसी व्यक्ति ने उसे बेरहमी से पीटा। बच्ची बुरी तरह सहमी हुई थी और उसके माथे पर दो तीन जगह पर चोट के निशान थे। चेहरा सूजा हुआ और मुह से खून आ रहा था।मासूम पूनम ने बताया कि उसे दीवार से सिर टकराकर मारा गया फिर मुह पर थप्पड़ से मारा गया। मासूम की हालत देखकर परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के पास जुट गए और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। घायल बच्ची को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बच्ची के साथ किसी अन्य प्रकार की घटना से इनकार किया है, हालांकि आरोपी की पहचान अभी तक नही हो सकी है लेकिन परिजनों द्वारा अज्ञात व्यक्ति द्वारा मारपीट किए जाने की तहरीर पुलिस को दी गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।