Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Students of Jhansi's Maharani Laxmibai Inter College observed the working of the police at the women's police station.
{"_id":"69c48cdd01474320c403b65d","slug":"video-students-of-jhansis-maharani-laxmibai-inter-college-observed-the-working-of-the-police-at-the-womens-police-station-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज की छात्राओं ने महिला थाने में देखा पुलिस के कामकाज का तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज की छात्राओं ने महिला थाने में देखा पुलिस के कामकाज का तरीका
झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 07:03 AM IST
Link Copied
अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत बुधवार को महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज की छात्राओं ने महिला थाने पहुंचकर पुलिस के कामकाज के तरीके को करीब से देखा। पुलिस अफसरों ने उनको विभिन्न हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताते हुए उसके इस्तेमाल का भी तरीका समझाया।
मिशन शक्ति प्रभारी पूजा चौधरी ने छात्राओं को बताया कि मुश्किल समय में मदद के लिए सबसे पहले पुलिस आती है। ऐसे में छात्राओं को पुलिस के हेल्पलाइन नंबर याद रखने चाहिए। सबसे पहले डायल-112 की मदद ले सकते हैं। खास तौर से महिलाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर हैं, इसमें शिकायत करने पर गोपनीयता बनी रहती है। छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में भी बताने के साथ ही एफआईआर दर्ज होने की प्रक्रिया बताई गई। इसके पश्चात छात्राओं ने थाने का भ्रमण किया। सबसे पहले हवालात देखा। इसके साथ कंप्यूटर रूम, थानाध्यक्ष कार्यालय, शस्त्रागार एवं मालखाने को देखा। आखिरी में थानाध्यक्ष वंदना सिंह ने छात्राओं के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान विद्यालय से श्यामली सिंह, नीरजा रावत, ममता निगम, साकेत सक्सेना आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।