{"_id":"6a6712626f4d6d134a04100c","slug":"video-chromium-waste-scare-deepens-in-maharajpur-toxic-green-dump-found-at-four-more-locations-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: महराजपुर में गहराया क्रोमियम संकट, चार नई जगहों पर मिला जहरीला हरा कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: महराजपुर में गहराया क्रोमियम संकट, चार नई जगहों पर मिला जहरीला हरा कचरा
महाराजपुर थाना क्षेत्र में क्रोमियम युक्त जहरीले कचरे का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। क्षेत्र में चार और नई जगहों पर हरा जहरीला कचरा मिलने से ग्रामीणों में दहशत और नाराजगी बढ़ गई है। अब तक सात स्थानों पर क्रोमियम युक्त कचरे की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी इसके निस्तारण की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जांच में पुरवामीर गांव के दो स्थानों पर तय मानक से 757 गुना अधिक क्रोमियम मिलने के बाद मामला राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) तक पहुंच चुका है। इसके बाद ग्रामीणों ने अन्य स्थानों पर भी संदिग्ध कचरे की जानकारी प्रशासन को दी। जांच के दौरान महुआ गांव मोड़, महोली मोड़ स्थित सिंह ढाबा, पुरवामीर के श्री वैष्णव रिजॉर्ट, साइन सिटी गेट और गैस एजेंसी कार्यालय के आसपास भी जहरीला कचरा मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।