{"_id":"6a5f74af9ba75872180dca31","slug":"video-female-smuggler-arrested-with-3449-kg-of-cannabis-at-kanpur-central-station-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 34.49 किलो गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 34.49 किलो गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। इसमें एक महिला को 34 किलो 490 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। प्रभारी निरीक्षक जीआरपी कानपुर सेंट्रल ओम नारायण सिंह व आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक सिद्धनाथ पाटीदार की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता प्राप्त हुई।
पुलिस के अनुसार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित पार्सल लोडिंग क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध महिला को घेरकर पकड़ा गया। उसके कब्जे से दो ट्रॉली बैग में रखा 34.490 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार महिला की पहचान अमीना (काल्पनिक) निवासी लोनी गाजियाबाद के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि वह भुवनेश्वर से गांजा लेकर दिल्ली जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रही थी। इस संबंध में जीआरपी कानपुर सेंट्रल थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और तस्करी नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।