{"_id":"66f66dc8be531240b9080c6a","slug":"video-garanaparaka-satadayama-ma-maca-ka-tharana-bgalthasha-fana-sa-haii-marapata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ग्रीनपार्क स्टेडियम में मैच के दौरान बांग्लादेशी फैन से हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ग्रीनपार्क स्टेडियम में मैच के दौरान बांग्लादेशी फैन से हुई मारपीट
अपनी टीम का मनोबल बढ़ाने बंगलादेश से आए एक क्रिकेट प्रशंसक के साथ ग्रीनपार्क स्टेडियम में मारपीट की गयी। जिसके बाद उसे तत्काल रिजेंसी अस्पताल ले जाया गया। टाइगर रूबी नाम का यह शक्स शुक्रवार सुबह सी बालकनी में बंगलादेश का झंडा थामे व टीम की टीशर्ट पहनकर अपनी टीम का मनोबल बढ़ा रहा था। गैलरी के आगे के हिस्से को कवर रखा गया था क्योंकि वहां उस हिस्से में दर्शकों को बठाने की अनुमति पीडब्ल्यूडी ने नहीं दी थी। इसी दौरान टाइगर सबसे हटकर सबसे आगे जाकर अपने देश का झंडा लहराने लगा। मौजूद सुरक्षाकर्मियों द्वार जब उसे वहां से पीछे आने को कहा गया तो उसने इनकार करते हुए उन्हें कुछ भला-बुरा कहा। जिसके बाद बाउंसर उसे पकड़ कर पीछे आने लगे, इसी में हल्की धक्का-मुक्की हुई। जिसके बाद टाइगर वहीं जमीन पर फैल गया और खुद को बाउंसर और भारतीय प्रशंसकों द्वारा मारने की बात करने लगा। कई बार उसे उठाने की कोशिश की गयी लेकिन वह मानने से इनकार करते हुए खुद की हालत खराब बताने लगा। जिसके बाद उसे रिजेंसी अस्पताल ले जाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।