{"_id":"67cea1d10bc1add4ea0651ad","slug":"video-holi-items-were-distributed-to-the-needy-children-of-dharipurwa-basti","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : धरीपुरवा बस्ती के जरूरतमंद बच्चों को होली की सामग्री वितरित की गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : धरीपुरवा बस्ती के जरूरतमंद बच्चों को होली की सामग्री वितरित की गईं
ध्वनि फाउंडेशन की ओर से रविवार को नौबस्ता स्थित धरीपुरवा बस्ती के जरूरतमंद बच्चों को होली की सामग्री वितरित की गईं। पिचकारी, गुलाल व मास्क पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। संस्था के कोषाध्यक्ष पवन श्रीवास्तव ने बताया कि होली रंगों व खुशियों का त्योहार है। इस महंगाई में बहुत से बच्चे पिचकारी, गुलाल न होने के कारण होली खेलने से वंचित रह जाते हैं, इसलिए यह पहल की गई है। कुल 120 बच्चों को होली की सामग्री वितरित की गई। इससे पूर्व संस्था की ओर से खाड़ेपुर गांव में भी पिचकारी, गुलाल आदि वितरित किया गया। यहां पर संस्था के अध्यक्ष समीर शुक्ला, अजय शर्मा, साहिल श्रीवास्तव, अंकुर शर्मा, आशीष अवस्थी, ऋषि आर्य, अतुल शुक्ला, वैभव अग्रवाल आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।