{"_id":"67d018ef893a00247f0df332","slug":"video-kanpur-pacakara-oura-raga-ka-bjara-saja-thakanathara-bl-pahal-bra-aae-ha-fal-sa-bna-raga-oura-gall-2025-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Kanpur… पिचकारी और रंग का बाजार सजा, दुकानदार बोले- पहली बार आए हैं फलों से बने रंग और गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Kanpur… पिचकारी और रंग का बाजार सजा, दुकानदार बोले- पहली बार आए हैं फलों से बने रंग और गुलाल
कानपुर में होली के लिए पिचकारी और रंग का बाजार सज गया है। गुमटी नंबर पांच, गोविंदनगर, किदवईनगर, बर्रा दो, कर्रही, लालबंगला, कल्याणपुर, पीरोड, सीसामऊ बाजार, नवीन मार्केट, बिरहानारोड, एक्सप्रेस रोड समेत शहरभर के अलग-अलग फुटकर बाजारों में भी दुकानें सज गई हैं। थोक बाजार पूरे शहर के अलावा देश के कई राज्यों को अलग-अलग रंग और गुलाल से सरोबार करता है। होली में 5000 टन से ज्यादा रंग और गुलाल बिक जाता है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों के अलावा पश्चिम बंगाल, गुवाहाटी और नेपाल तक शहर से रंग जाता है। बाजार में इस बार फलों से बने रंग और गुलाल पहली बार आए हैं। वहीं, रंग की जगह हर्बल गुलाल ने ले ली है। 15 तरह के हर्बल गुलाल उपलब्ध हैं। स्प्रे पिचकारी की अच्छी मांग है। पहले हाथ से बनी पैंकिंग वाले रंग बाजार में थे। अब गिफ्ट पैंकिंग स्टाइल में रंग और गुलाल आ रहा है। कारोबारियों ने बताया कि होली पर अब रंग 10 फीसदी और गुलाल 90 फीसदी इस्तेमाल हो रहा है। अब स्प्रे वाले रंग के अलावा पार्टी पॉपअप आएं हैं। रंग बिरंगें धुआं, सिलिंडर, फायर पाइप बाजार मंल लाए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।