{"_id":"69c29baef53201eb210cbe31","slug":"video-kanpur-plotting-underway-on-village-common-land-administration-deploys-bulldozer-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ग्राम समाज की भूमि पर हो रही थी प्लाटिंग, शासन ने चलवाया बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ग्राम समाज की भूमि पर हो रही थी प्लाटिंग, शासन ने चलवाया बुलडोजर
नरवल तहसील क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मण खेड़ा में मंगलवार को प्रशासन ने अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सरकारी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया और जमीन को कब्जामुक्त कराया। इस अभियान का नेतृत्व नायब तहसीलदार शिखा शुक्ला ने किया, जो उपजिलाधिकारी विवेक कुमार मिश्रा के निर्देश पर संचालित हुआ।
जांच में पाया गया कि कुछ लोग सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बीस से पच्चीस लाख रुपए की ग्राम समाज की भूमि पर प्लाटिंग कर बेचने की तैयारी कर रहे थे।
प्रशासन ने तत्काल सीमांकन और निर्माण हटवाकर भूमि पर सरकारी स्वामित्व का बोर्ड लगवा दिया।
मौके पर मौजूद लोगों को चेतावनी दी गई कि दोबारा कब्जा करने की कोशिश पर सख्त विधिक कार्रवाई होगी। उपजिलाधिकारी ने कहा कि जिले में अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है और किसी भी कीमत पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने आम जनता से अपील की कि यदि कहीं अवैध कब्जा दिखे तो तुरंत सूचना दें। इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों ने संतोष व्यक्त किया और इसे सराहनीय कदम बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।