{"_id":"69b909226df7bddd4d0f5ab7","slug":"video-kanpur-thieves-dig-tunnel-into-jeweller-shop-steal-cash-and-jewellery-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सुरंग बनाकर ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, नगदी-जेवर समेत आठ लाख का माल पार, CCTV भी ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सुरंग बनाकर ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, नगदी-जेवर समेत आठ लाख का माल पार, CCTV भी ले गए
कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र के अहिरवां स्थित न्यू पटेल नगर में चोरों ने बगल के खाली प्लॉट से सुरंग बनाकर ज्वेलर्स की दुकान में चोरी कर ली। चोर नगदी और जेवरात समेत करीब आठ लाख रुपये का माल पार कर ले गए। इतना ही नहीं, दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी उखाड़कर साथ ले गए।
ओमपुरवा लाल बंगला निवासी सोनू वर्मा की अहिरवां के न्यू पटेल नगर में ‘खाटू ज्वेलर्स’ नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि सोमवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह पड़ोसी ने उन्हें चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर देखा कि चोरों ने पीछे के खाली प्लॉट से सुरंग बनाकर दुकान में प्रवेश किया था।
चोर करीब डेढ़ किलो चांदी, 25 ग्राम सोना और लगभग 50 हजार रुपये नकद समेत कुल आठ लाख रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। चोरी के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए चोर दुकान में लगे दो सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी साथ ले गए।
घटना की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जताई।
थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।