{"_id":"69be63aee45bd22b1205faca","slug":"video-kanpur-training-camp-organized-for-livestock-farmers-in-sarsaul-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सरसौल में पशुपालक किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर, वैज्ञानिक तकनीकों और योजनाओं की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सरसौल में पशुपालक किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर, वैज्ञानिक तकनीकों और योजनाओं की दी जानकारी
कानपुर के सरसौल विकास खंड में पशुपालन विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से 20 मार्च को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पशुपालक किसानों ने भाग लेकर आधुनिक तकनीकों की जानकारी हासिल की।
इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को वैज्ञानिक पशुपालन तकनीकों, पशु स्वास्थ्य देखभाल और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने किसानों को बताया कि आधुनिक पद्धतियों को अपनाकर वे पशुओं की उत्पादकता बढ़ा सकते हैं और अपनी आय में इजाफा कर सकते हैं।
शिविर में मोबाइल वेटरनरी यूनिट के टोल फ्री नंबर 1962 के जरिए घर पर पशु उपचार की सुविधा की जानकारी दी गई। इसके अलावा राष्ट्रीय पशुधन मिशन, चारा विकास योजना, पोल्ट्री एवं मुर्गी पालन, कृत्रिम गर्भाधान, उन्नत नस्ल कार्यक्रम और पशुधन बीमा योजना के बारे में विस्तार से बताया गया।
विशेषज्ञों ने खुरपका-मुंहपका और ब्रुसेलोसिस जैसी बीमारियों के नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे राष्ट्रीय कार्यक्रमों की जानकारी भी दी और समय पर टीकाकरण कराने पर जोर दिया।
पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कुलदीप गौतम और डॉ. बालेंद्री सोनकर ने किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें वैज्ञानिक तरीके अपनाने की सलाह दी, जिससे वे कम लागत में बेहतर उत्पादन हासिल कर सकें और पशुपालन को लाभकारी बना सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।