{"_id":"69af80f46e0c3a2f91045e83","slug":"video-kanpur-weather-suddenly-changed-dense-fog-slowed-down-speed-vehicles-seen-crawling-on-highway-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: अचानक मौसम ने ली करवट, घनी धुंध से थमी रफ्तार, हाईवे पर रेंगते दिखे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: अचानक मौसम ने ली करवट, घनी धुंध से थमी रफ्तार, हाईवे पर रेंगते दिखे वाहन
कानपुर में मंगलवार की सुबह अचानक मौसम ने करवट ले ली और घनी धुंध ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। सुबह करीब सात बजे तक हाईवे पर वाहन हेडलाइट जलाकर धीरे-धीरे गुजरते दिखाई दिए, जिससे यातायात प्रभावित रहा और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी धुंध का असर साफ नजर आया। खेतों में काम करने वाले किसान रास्ता पहचानने में परेशान दिखे, वहीं मजदूरों को भी काम पर जाने में कठिनाई हुई। धुंध इतनी गहरी थी कि आसपास के घर और पेड़ तक साफ दिखाई नहीं दे रहे थे और कई लोग देर तक घरों से बाहर निकलने से बचते रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।