{"_id":"6a538f167db28a6c4b0021f6","slug":"video-mla-and-officials-planted-saplings-in-lakhimpur-kheri-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: एक पेड़ मां के नाम... विधायक और अफसरों ने किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: एक पेड़ मां के नाम... विधायक और अफसरों ने किया पौधरोपण
Mukesh Kumar
Updated Sun, 12 Jul 2026 06:26 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी में रविवार को एक पेड़ मां के नाम से पौधे रोपे गए। नकहा ब्लॉक बेड़नापुर गो-आश्रय के पास मुख्य अतिथि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष राजेश वर्मा ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही गो-आश्रय स्थल में गोवंशों का पूजन कर हरा चारा और गुड़ भी खिलाया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि हर व्यक्ति को पौधा लगाने के साथ ही उसकी सुरक्षा का संकल्प भी लेना होगा। इस दौरान सदर योगेश वर्मा, डीएम अंजनी सिंह, डीएफओ तापस मिहिर सहित अधिकारी व जनप्रतिनिधि रहे। जिले की नोडल व गन्ना आयुक्त मिनिस्ती एस ने सीडीओ अभिषेक कुमार के साथ फूलबेहड़ ब्लॉक के खंभारखेड़ा, मैनहा और सदर ब्लॉक खेतोसा में फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया। खेतोसा में पौधरोपण के दौरान ब्लाक के बीडीओ संदीप कुमार सहित अधिकारी रहे।
70वीं वाहिनी एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी (कार्यवाहक कमांडेंट) मुकेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में पौधे रोपित किए गए। वाहिनी मुख्यालय के अलावा सुदूर सीमा चौकियों पर भी पौधे लगाए गए। एसएसबी जवानों के साथ ही नवभारत स्कूल के शिक्षकों एवं बच्चों ने भी हिस्सा लिया। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने नौरंगाबाद पीएचसी परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान डॉ. अजय, फार्मासिस्ट वीरपाल आदि मौजूद रहे। जिला सहकारी बैंक परिसर एआर कोऑपरेटिव प्रवीण, अध्यक्ष विनीत मनार, गंगाराम आदि ने पौधरोपण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।