{"_id":"6a4b9b395de74921040674c1","slug":"video-farmers-declaration-at-mahapanchayat-won-part-with-land-until-fair-compensation-is-received-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"महापंचायत में किसानों का एलान, उचित मुआवजा मिलने तक नहीं देंगे जमीन; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापंचायत में किसानों का एलान, उचित मुआवजा मिलने तक नहीं देंगे जमीन; VIDEO
कोपागंज ब्लॉक के पांच गांवों में प्रस्तावित आवास विकास परिषद की आवासीय योजना को लेकर किसानों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। पांच गांवों में 800 बीघा भूमि पर आधुनिक आवासीय कॉलोनी बनाने की स्वीकृति मिल गई है। शहरोज, रेवरीडीह, मेघई और डाड़ी खास की भूमि अधिग्रहण के विरोध में रविवार की शाम शहरोज गांव में किसानों की महापंचायत आयोजित की गई। किसानों ने स्पष्ट कहा कि बाजार मूल्य के अनुरूप उचित मुआवजा मिलने तक वे अपनी जमीन नहीं देंगे। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री मंत्री एके शर्मा ने भी किसानों की मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया था।
महापंचायत में किसानों ने कहा कि भूमि अधिग्रहण के बदले मिलने वाले मुआवजे की दर अब तक स्पष्ट नहीं की गई है। इसी कारण किसानों में भारी नाराजगी है। कहा कि विकास कार्यों के विरोधी नहीं हैं, लेकिन अपनी पुश्तैनी जमीन कौड़ी के भाव पर किसी भी कीमत पर नहीं देंगे। इससे पहले आवास विकास परिषद के अधिकारियों और किसानों के बीच लगातार दो दिनों तक वार्ता हुई, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता अभिषेक वर्मा और सहायक अभियंता विवेक कुमार ने शहरोज, रेवड़ीडीह, मेघई और डाड़ी खास गांव के किसानों से बातचीत की थी। अधिकारियों ने समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन मुआवजे की दर पर कोई अंतिम निर्णय नहीं हो सका। इस दौरान योगेश राय, हिमांशु राय, नरेंद्र कुमार, अशोक राय, अमित राय, नंद कुमार, अरविंद यादव, सतेंद्र राय, अमित त्रिपाठी, मनीष राय, सुधार साहनी, विकास कुमार, विष्टकांत आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।