Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mau News
›
Inflation and Cylinder Crisis Caused by Central Government's Flawed Policies; AAP Workers Stage Protest
{"_id":"69b55231cdf040c62c03e16b","slug":"video-inflation-and-cylinder-crisis-caused-by-central-governments-flawed-policies-aap-workers-stage-protest-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: केंद्र सरकार की गलत नीतियों से महंगाई और सिलिंडर का संकट, आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: केंद्र सरकार की गलत नीतियों से महंगाई और सिलिंडर का संकट, आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को मऊ में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में हाथ में सिलिडंर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बढ़े गैस सिलिंडर की कीमतों को कम करने और लोगों को उनकी जरूरत के अनुसार सिलिंडर की सप्लाई, पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए पारदर्शी नीति लागू करने, गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को रसोई गैस पर विशेष सब्सिडी और बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार स्पष्ट और जवाबदेह नीति घोषित करने की मांग के संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौपा। जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर के दामों में 60 रुपया और कमर्शियल गैस सिलिंडर के दामों में 120 रुपया की वृद्धि ने आम जनता और छोटे व्यापारियों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े लाखों छोटे कारोबारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कहा कि देश में उपयोग होने वाली लगभग 60 प्रतिशत एलपीजी विदेशों से आयात की जाती है, जिसका बड़ा हिस्सा स्ट्रेट ऑफ हार्मुज़ के रास्ते भारत पहुंचता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ रहा है, लेकिन केंद्र सरकार ने इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि अमेरिका के दबाव में रूस से सस्ता तेल खरीदने में कमी करने के कारण देश को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, जिसका सीधा असर महंगाई के रूप में देश की जनता पर पड़ रहा है। कहा कि गैस और ऊर्जा क्षेत्र में कुछ निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने वाली नीतियों के कारण आम जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। इस अवसर पर अवधेश मौर्या, अविनाश सिंह लाला, पुष्पेंद्र राणावत, मनोज कुमार, विजय यादव, रीता भारती, इकबाल अहमद, अंकुर यादव, सुभाष यादव, बिपिन कुमार, ऋषिकेश पांडेय, जयराम यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।