{"_id":"6a0b149d3b54bf950d06d120","slug":"video-sp-becomes-vocal-on-petrol-and-diesel-issues-stages-protest-demanding-rollback-price-hikes-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल डीजल को लेकर मुखर हुई सपा, बढ़ी कीमतों की मांग को लेकर किया प्रदर्शन; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल डीजल को लेकर मुखर हुई सपा, बढ़ी कीमतों की मांग को लेकर किया प्रदर्शन; VIDEO
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव की नेतृत्व में सोमवार को पेट्रोल डीजल के दामों में भारी वृद्धि और भ्रष्टाचार महंगाई को लेकर जिलामुख्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया गया।अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष के कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां 80% आबादी पिछड़ा दलित गरीब मजदूर तबके लोग निवास करते हैं।लेकिन सरकार की गलत नीतियों के चलते गरीब और गरीब होता जा रहा है, जो अमीर है वो लगातार अमीर होता जा रहा है। भारत में आने वाले डीजल पेट्रोल पहले से ही वैश्विक बाजार से तीन गुना दर से गरीबों से वसुला जा रहा था।अब फिर देश प्रदेश की सरकारों द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों पर लिया जा रहा भारी भरकम टैक्स को कम न करके पुनः डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ाकर गरीबों की कमर तोड़ने का काम कर दिया गया। डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ने से देश के हर तबके लोगों पर भार पड़ रहा है। वहीं। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है जिला तहसील ब्लाक थाना कलेक्ट्री भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। सही काम के लिए अधिकारी बिना पैसा लिए नहीं कर रहे हैं। भ्रष्टाचार पर उत्तर प्रदेश सरकार खामोश है या मौन स्वीकृति दे रखी है।अधिकारी बेखौफ होकर जनता को लूट रहे हैं और सरकारी पार्टी के लोग उनके दलाल बन गए।इस दौरान पूर्व सदस्य विधान परिषद रामजतन राजभर,जिला महामंत्री कुददूश अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष रामधनी चौहान, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह, प्रदेश सचिव संजय पटेल, राजेन्द्र पांडेय,जिला उपाध्यक्ष पंकज उपाध्याय,शिवचंद राम,जिला उपाध्यक्ष आनंद यादव, जिला पंचायत सदस्य सुभाष यदुवंशी आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।