{"_id":"6a79a11d76c42cbc3a0bdce0","slug":"video-woman-climbs-water-tank-with-son-in-mau-alleging-husband-has-entered-into-a-second-marriage-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"मऊ में पति पर दूसरी शादी का आरोप लगा बेटे संग पानी की टंकी पर चढ़ी महिला;VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में पति पर दूसरी शादी का आरोप लगा बेटे संग पानी की टंकी पर चढ़ी महिला;VIDEO
सुभाष गुप्ता
Updated Mon, 10 Aug 2026 03:29 PM IST
Link Copied
मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रैकवारेडीह गांव में मंशा चौहान सोमवार की सुबह आठ बजे अपने बेटे के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गई। पति पर दूसरी शादी करने और घर नहीं रखने का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। सूचान पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर दो घंटे बाद दोनों को नीचे उतारा और थाने लेकर चली गई। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आजमगढ़ निवासी मंशा चौहान की शादी 15 साल पहले थाना क्षेत्र के बबुआपुर गांव के पंडितपुरा निवासी रामसमुझ के साथ हुई थी। दोनों से एक बेटा पैदा हुआ। उसके बाद मंशा ने पड़ोस के रहने वाले चंदन चौहान से प्रेम विवाह कर लिया। दोनों बीते 10 साल से आजमगढ़ जिले के सिधारी में किराए के मकान में रहते थे। बीते साल चंदन ने दूसरी महिला से शादी कर ली और मंशा के पास उसका आना जाना कम हो गया। पूछताछ में मंशा ने सारी बात बताई, ग्रामीणों ने भी इस बात की पुष्टि की है। मंशा को समझा बुझाकर टंकी से नीचे उतारा गया है। चंदन को बुलाया गया है। यदि दोनों की पहले शादी हो गई थी, तो दूसरी शादी करना कानूनन अपराध है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।