Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Central Market issue: Women and children sit on roads amid scorching heat, ask if government will take responsibility for their education
{"_id":"69de114cc440905825021e05","slug":"video-central-market-issue-women-and-children-sit-on-roads-amid-scorching-heat-ask-if-government-will-take-responsibility-for-their-education-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल मार्केट प्रकरण: भीषण गर्मी में सड़कों पर बैठे महिलाएं और बच्चे, बोले– क्या सरकार कराएगी हमारी पढ़ाई?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल मार्केट प्रकरण: भीषण गर्मी में सड़कों पर बैठे महिलाएं और बच्चे, बोले– क्या सरकार कराएगी हमारी पढ़ाई?
मेरठ के सेंट्रल मार्केट प्रकरण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध लगातार जारी है। अपने मकान और व्यापार को बचाने की मांग को लेकर महिलाएं और छोटे-छोटे बच्चे भीषण गर्मी के बीच सड़कों पर धरने पर बैठे हुए हैं।
धरने पर बैठी महिलाओं के हाथों में पोस्टर हैं और वे सरकार से अपनी मांगों को सुनने की अपील कर रही हैं। महिलाओं का कहना है कि तेज धूप और भीषण गर्मी के बावजूद वे मजबूरी में सड़कों पर बैठे हैं, लेकिन अब तक सरकार या प्रशासन की ओर से उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया है।
धरने में शामिल बच्चों ने भी अपने भविष्य को लेकर चिंता जताई। उनका कहना है कि अगर उनके घर और कारोबार प्रभावित होते हैं तो उनकी पढ़ाई भी रुक जाएगी। बच्चों ने सवाल उठाया कि क्या सरकार उनकी पढ़ाई की जिम्मेदारी लेगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित समाधान नहीं निकाला जाता, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।