Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Employees Protest at Daurala Chemical Plant Over Wage Hike Demand; Police and Labour Department Intervene
{"_id":"6a082ea7d75a3bdedd0ea1d8","slug":"video-employees-protest-at-daurala-chemical-plant-over-wage-hike-demand-police-and-labour-department-intervene-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: वेतन वृद्धि की मांग को लेकर दौराला केमिकल के कर्मचारियों का धरना, पुलिस व श्रम विभाग ने की वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: वेतन वृद्धि की मांग को लेकर दौराला केमिकल के कर्मचारियों का धरना, पुलिस व श्रम विभाग ने की वार्ता
मेरठ के दौराला केमिकल फैक्ट्री में वेतन वृद्धि समेत चार मांगों को लेकर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। धरने की सूचना मिलते ही एहतियात के तौर पर पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने।
कर्मचारियों का कहना था कि वे लंबे समय से वेतन वृद्धि और अन्य मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। प्रदर्शन की सूचना पर श्रम विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से वार्ता की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सरकार के नियमों के तहत ही कर्मचारियों को वेतन दिया जाएगा और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
इस दौरान सपा विधायक अतुल प्रधान भी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।