{"_id":"6899af996a2f30e572059894","slug":"video-farmers-stage-sit-in-at-meerut-commissionerate-sing-ragini-and-organize-community-feast-2025-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"BKU March Meerut: किसानों ने मेरठ कमिश्नरी पर जमाया डेरा, गाईं रागिनी और लगाया भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BKU March Meerut: किसानों ने मेरठ कमिश्नरी पर जमाया डेरा, गाईं रागिनी और लगाया भंडारा
भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मेरठ कमिश्नरी पर डेरा डाल दिया। गन्ना भुगतान, स्मार्ट मीटर, सिंचाई समस्याओं और भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर किसान धरने पर बैठे रहे।
धरना स्थल पर किसानों ने माहौल को जोश और लोक रंग से भरने के लिए रागिनी गायन किया। रागिनी में किसानों की समस्याएं और प्रशासन से नाराजगी झलक रही थी।
सिर्फ आवाज ही नहीं, पेट भरने की भी व्यवस्था रही। कार्यक्रम में भंडारा और लंगर का आयोजन किया गया। भाकियू हस्तिनापुर की सिख समुदाय ने लंगर सेवा संभाली, जबकि अन्य तहसीलों से आए किसानों ने भंडारे की व्यवस्था की।
जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने चेतावनी दी कि जब तक प्रशासन किसानों की मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं करता, धरना जारी रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।