Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Meerut: Fire awareness rally held during Fire Service Week in Mawana, officials educate people on fire safety
{"_id":"69de1149cedab9670a082be5","slug":"video-meerut-fire-awareness-rally-held-during-fire-service-week-in-mawana-officials-educate-people-on-fire-safety-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: मवाना में अग्निशमन सेवा सप्ताह पर निकाली जागरूकता रैली, दमकल कर्मियों ने बताए आग से बचाव के उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मवाना में अग्निशमन सेवा सप्ताह पर निकाली जागरूकता रैली, दमकल कर्मियों ने बताए आग से बचाव के उपाय
मवाना में अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर दमकल विभाग की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली फायर ब्रिगेड स्टेशन से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों मिल रोड, मेरठ रोड और हस्तिनापुर रोड से होते हुए रोडवेज अड्डे पर जाकर समाप्त हुई।
इस दौरान दमकल कर्मियों ने लोगों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी और आग लगने की स्थिति में सतर्कता बरतने का संदेश दिया। नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने घरों, दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा से जुड़े आवश्यक उपकरण रखें और उनकी समय-समय पर जांच कराते रहें।
दमकल कर्मियों ने बताया कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए गैस सिलेंडर, बिजली के उपकरणों और ज्वलनशील पदार्थों के उपयोग में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने लोगों से आग लगने की स्थिति में तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना देने की भी अपील की।
रैली में लीडिंग फायरमैन प्रेमपाल सिंह, अरविंद राणा, कांस्टेबल फायरमैन सचिन कुमार, भोपाल सिंह, रंजीत सिंह और जितेंद्र सिंह सहित अन्य दमकल कर्मी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।