{"_id":"69eb1068e56db9244c03a205","slug":"video-mp-arun-govil-visits-central-market-protest-in-meerut-women-break-down-in-tears-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: सेंट्रल मार्केट पहुंचे सांसद अरुण गोविल, महिलाओं की आंखें हुई नम; बोले– सरकार आपके साथ है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सेंट्रल मार्केट पहुंचे सांसद अरुण गोविल, महिलाओं की आंखें हुई नम; बोले– सरकार आपके साथ है
मेरठ के सेंट्रल मार्केट में चल रहे धरना-प्रदर्शन के बीच सांसद अरुण गोविल महिलाओं के बीच पहुंचे। इस दौरान महिलाओं ने भावुक होकर अपनी पीड़ा और परेशानियां सांसद के सामने रखीं। कई महिलाएं उनसे मिलते ही रो पड़ीं और अपनी समस्याओं के समाधान की मांग करने लगीं।
महिलाओं की बातें सुनने के बाद सांसद अरुण गोविल ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है और समस्या का समाधान निकालने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह कोई भगवान नहीं हैं, बल्कि उनके भाई-बेटे की तरह हैं और परिवार का ही हिस्सा हैं।
सांसद ने महिलाओं को धैर्य रखने की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि प्रशासन और सरकार इस मुद्दे पर गंभीरता से काम कर रही है और जल्द ही कोई रास्ता निकालने की कोशिश की जाएगी। उनके पहुंचने से प्रदर्शन कर रही महिलाओं में भावुक माहौल बन गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।