Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Shamli: नशामुक्ति का संदेश लेकर बोगी संग पैदल यात्रा पर निकले समाजसेवी, हरिद्वार से गंगाजल लाकर करेंगे जलाभिषेक
{"_id":"69f0a3cc4c82a245640e475d","slug":"video-shamli-nashamakata-ka-sathasha-lkara-bga-saga-pathal-yatara-para-nakal-samajasava-harathavara-sa-gagajal-lkara-karaga-jalbhashhaka-2026-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: Social Worker Begins Cart Walk for De-addiction Campaign, To Bring Ganga Water From Haridwar","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: Social Worker Begins Cart Walk for De-addiction Campaign, To Bring Ganga Water From Haridwar
शामली में हरियाणा के सफीदों निवासी समाजसेवी रविन्द्र तोमर अपनी अनोखी पहल के चलते चर्चा में हैं। वह बोगी लेकर पैदल हरिद्वार की ओर निकले हैं और मंगलवार को शामली पहुंचे। उनकी यह यात्रा नशामुक्त भारत का संदेश देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस दौरान वह गांव-गांव और शहर-शहर जाकर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक कर रहे हैं।
रविन्द्र तोमर ने बताया कि वह इससे पहले भी कई राज्यों में इस तरह की पदयात्राएं कर चुके हैं। इस बार वह हरियाणा से बोगी लेकर हरिद्वार पहुंचेंगे और वहां से पवित्र गंगाजल लेकर पैदल ही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक जाएंगे। लखनऊ पहुंचकर वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गंगाजल से जलाभिषेक करेंगे।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए कार्यों से वह प्रभावित हैं। इतने बड़े राज्य में अपराध पर नियंत्रण करना आसान नहीं होता, लेकिन इस दिशा में सराहनीय प्रयास किए गए हैं।
रविन्द्र तोमर की यह अनोखी यात्रा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। साथ ही उनके नशामुक्ति अभियान को भी लोगों का समर्थन मिल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।