{"_id":"69f736f48eed5c57b20eb808","slug":"video-siddh-baba-mela-held-in-the-forests-of-pilibhit-tiger-reserve-2026-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल में लगा प्राचीन सिद्ध बाबा मेला, उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल में लगा प्राचीन सिद्ध बाबा मेला, उमड़े श्रद्धालु
Mukesh Kumar
Updated Sun, 03 May 2026 05:22 PM IST
Link Copied
पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज जंगल में स्थित प्राचीन सिद्ध बाबा धाम श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। मान्यता है कि यहां सिद्ध बाबा ने लगभग 500 वर्ष पूर्व कठोर तपस्या की थी। बाद में महावीर दास उर्फ तपसी बाबा ने इस पवित्र स्थान को खोजकर यहां धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत कराई। जो आज विशाल मेले के रूप में निरंतर जारी है। हर वर्ष लगने वाले सिद्ध बाबा मेले में दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं और अपनी मनोकामनाएं लेकर बाबा के दरबार में हाजिरी लगाते हैं। श्रद्धालु यहां अखंड रामायण, हवन-पूजन, भंडारे तथा धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन कराते हैं। मान्यता है कि संतान प्राप्ति ,सुख-समृद्धि सहित विभिन्न इच्छाओं की पूर्ति बाबा के आशीर्वाद से होती है। तपसी बाबा के बाद उनके शिष्य प्रेमदास उर्फ मुगरिया दास ने मंदिर की सेवा और देखरेख की। वर्तमान में बाबा सेवादास सिद्ध बाबा मंदिर के पुजारी के रूप में इसकी व्यवस्था संभाल रहे हैं। मेले के दौरान प्रतिदिन भंडारों का आयोजन होता है। जिसमें हजारों श्रद्धालु भाग लेते हैं। पीलीभीत के कोने-कोने से और बरेली, लखनऊ, प्रयागराज और हरिद्वार सहित विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सिद्ध बाबा मेले की भव्यता और धार्मिक महत्व को दर्शाती है। जंगल के बीच स्थित यह प्राचीन स्थल आज भी श्रद्धा विश्वास और परंपरा का जीवंत प्रतीक बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।