{"_id":"69a57fb329de29718707fedc","slug":"video-in-view-of-holi-officials-along-with-dm-and-sp-took-out-a-foot-march-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"होली के मद्देनजर डीएम और एसपी के साथ अधिकारियों ने किया पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के मद्देनजर डीएम और एसपी के साथ अधिकारियों ने किया पैदल मार्च
होली पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी प्रतापगढ़ शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने एडीएम एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी नगर शिव नारायण वैस के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान अधिकारियों ने प्रमुख चौराहों, बाजारों, संवेदनशील स्थलों एवं होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, लगातार भ्रमणशील रहने, ड्रोन/सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी रखने तथा सोशल मीडिया पर कड़ी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद कर होली पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।