{"_id":"6854026528aaef21a7001cf6","slug":"video-ijarail-iirana-yathathha-rayabral-ka-shaya-masalma-samathaya-ka-lga-na-rakha-apana-bta-2025-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"इजराइल-ईरान युद्ध; रायबरेली के शिया मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रखी अपनी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इजराइल-ईरान युद्ध; रायबरेली के शिया मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रखी अपनी बात
इजराइल-ईरान तनाव से मिडिल ईस्ट में बड़े युद्ध का खतरा खड़ा हो गया है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के संबंध में इजराइल के प्रधानमंत्री और अमेरिका के राष्ट्रपति की टिप्पणी से शिया समुदाय में क्षोभ है। रायबरेली में शिया धर्मगुरु इस टिप्पणी को अली खामेनेई पर की गई टिप्पणी को पसंद नहीं कर रहे हैं। शिया धर्म गुरु मौलाना कंबर अली रिजवी का कहना है कि इजराइल और अमेरिका जबरन ईरान से युद्ध कर कर रहे हैं। युद्ध किसी समस्या का हल नहीं है। जब ईरान परमाणु संयंत्र के मामले के संबंध में अमेरिका के साथ वार्ता कर रहा था तो इजराइल को उस पर हमला नहीं करना चाहिए। कहा अयातुल्ला खामेनेई शिया मुस्लिम समुदाय के सबसे बड़े धर्मगुरू हैं। उनके साथ पूरा शिया समुदाय खड़ा है। कहा कि अयातुल्ला खामेनेई पर की टिप्पणी बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। इमामे जुमा शिया जामा मस्जिद गुलाब रोड मौलाना शहवार काजमी का कहना है कि ईरान गलत के आगे कभी नहीं झुकेगा। अयातुल्ला खामेनेई के सुप्रीम लीडर हैं और उनके खिलाफ इजराइल के प्रधानमंत्री और अमेरिका के राष्ट्रपति की टिप्पणी सही नहीं है। हम सभी दुआ कर रहे हैं कि युद्ध बंद हो। युद्ध किसी के लिए भी अच्छा नहीं है। ईरान वह देश है जिसने 8 साल तक इराक के साथ तब युद्ध किया था। जब इराक के समर्थन में 60 देश थे। इसके बाद भी ईरान ने जीत हासिल की थी। ईरान के खिलाफ यदि अमेरिका एक्शन लेता है तो स्थिति बहुत भयावह हो जाएगी। हमारी दुआ है कि युद्ध बंद हो जाए। ताकि दुनिया में अमन चैन स्थापित हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।