{"_id":"67459a7f2de4493a750f11db","slug":"video-raebareli-rajakaya-kashha-bja-bhadara-para-ltaka-mal-tal-kasana-thakha-naraja-khatha-ka-btha-ab-bja-ka-bha-samasaya","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Raebareli: राजकीय कृषि बीज भंडार पर लटका मिला ताला, किसान दिखे नाराज, खाद के बाद अब बीज की भी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Raebareli: राजकीय कृषि बीज भंडार पर लटका मिला ताला, किसान दिखे नाराज, खाद के बाद अब बीज की भी समस्या
डीएपी खाद न मिलने की मार झेल रहे अन्नदाताओं को सब्सिडी पर मिलने वाले गेहूं और सरसों बीज के लिए राजकीय कृषि बीज भंडार के कर्मचारियों की मनमानी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी बानगी मंगलवार को देखने को मिली जब राजकीय बीज भंडार पहुंचे किसानों को वहां ताला लटका मिला।
मंगलवार की दोपहर केंद्र प्रभारी सहित सभी केंद्र से नदारद मिले। इससे किसानों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
महराजगंज कस्बा स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार केंद्र है, जहां मंगलवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे कोई भी सरकारी छुट्टी न होने के बाद भी ताला लटका हुआ मिला।
इससे गेहूं बीज, सरसों बीज या चूहा मार दवाई लेने पहुंचे किसानों को निराशा हाथ लगी। केंद्र पहुंचे चंदापुर गांव के रहने वाले किसान रामफेर यादव अतरेहटा गांव के रहने वाले राम-लखन गुरुदत्त सिंह मजरे ज्योना के रहने वाले राम कृष्ण, मोन गांव के रामराज ने बताया कि वह गेहूं बीज लेने के लिए आए हुए थे लेकिन केंद्र पर ताला लटक रहा है, करीब एक घंटे इंतजार करने के बाद भी कोई कर्मचारी यहां नहीं पहुंचा है।
अजीजगंज मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला के विनोद साहू ने बताया कि उन्हें किसान सम्मान निधि की रकम नहीं मिल रही है जिसे दुरुस्त कराने आए थे। मदन खेड़ा पहुंची दो महिलाओं ने बताया कि वह चूहा मार दवा लेने आई थी लेकिन केंद्र पर ताला लगा है।
राजकीय कृषि बीज भंडार केंद्र के प्रभारी अंकित यादव ने बताया कि पराली जलाने से रोकें जाने को लेकर सभी कर्मियों की ड्यूटी फील्ड में है।
जिला उप संभागीय कृषि अधिकारी अख्तर हुसैन ने बताया कि किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिएजागरूक करने के लिए कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ताला बंद होने के सवाल पर उन्होंने केंद्र प्रभारी से बात कर बताने की बात कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।