{"_id":"6a22c8cff468c240660fcfbc","slug":"video-rayabral-ma-bjal-ka-pal-lgana-ka-vavatha-ma-marapata-paca-lga-ghayal-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में बिजली का पोल लगाने के विवाद में मारपीट, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में बिजली का पोल लगाने के विवाद में मारपीट, पांच लोग घायल
रायबरेली में लालगंज क्षेत्र के पूरेअधीन मजरे पलिया बिरसिंहपुर गांव में बिजली का पोल लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव निवासी यशोदा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके खेत की मेड़ में लगा बिजली का पोल टूट गया था। उसे दोबारा लगाने पर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि बृहस्पतिवार शाम गांव के ही रामचंद्र, सूरज, संजय, धर्मेंद्र और अनिल कुमार अपने कुछ साथियों के साथ उसके घर पहुंचे। वहां गाली गलौज करते हुए उसके ससुर मोतीलाल के साथ मारपीट करने लगे। शोर सुनकर परिवार के विनोद, मनीष, संजय और बबली बचाने पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें भी पीट दिया। मारपीट में चारों लोग घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पांच नामजद और चार पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।