{"_id":"69bd2ce5c5a8c43c1409cee0","slug":"video-rayabral-ma-jama-ka-namaja-palsa-sarakashha-ka-bca-shataparavaka-sapanana-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में जुमा की नमाज पुलिस सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में जुमा की नमाज पुलिस सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक संपन्न
रायबरेली के नगर पंचायत नसीराबाद में रमजान माह के आखिरी जुमा की नमाज शुक्रवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की गई। कस्बे व आसपास की मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा कर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।
कस्बा के वार्ड नंबर-09 स्थित उमर मस्जिद में हाफिज मोहम्मद उजेफा, रुकैया मस्जिद में हाफिज मोहम्मद अलायार, मौलाना अमीन मस्जिद में हाफिज मोहम्मद अला बक्स, कोठी मस्जिद में मौलाना अब्दुल रसीद, मोमिनपुरा की बिलाली मस्जिद में मुफ्ती मोहम्मद नसीम उल्ला तथा एक मिनारा मस्जिद में मौलाना मोहम्मद हारुन ने नमाज अदा कराई।
इसके अलावा क्षेत्र के बरखुरदारपुर, अशरफपुर, ऊदापुर, रहीमगंज, महमदपुर और बनी गांवों की मस्जिदों में भी नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। नमाज के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सुजीत कुमार सिंह, कानूनगो अमर बहादुर सिंह, संदीप त्रिपाठी सहित प्रशासनिक व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।