{"_id":"69bcf8bd8d161845a60813a7","slug":"video-rayabral-ma-kal-bthal-oura-bthabtha-na-bugdhhaii-kasana-ka-cata-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में काले बादलों और बूंदाबांदी ने बढ़ाई किसानों की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में काले बादलों और बूंदाबांदी ने बढ़ाई किसानों की चिंता
रायबरेली में मौसम बदलने के साथ किसानों की चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार सुबह से मौसम की गतिविधि बदली नजर आई। बदली होने के साथ कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई तो साथ ही तेज हवा चली। इससे बारिश जैसा मौसम हो गया। किसान इस बदले हुए मौसम से परेशान हैं। उनका कहना है कि यदि हवा तेज चली और बारिश हुई तो उसका असर फसल पर पड़ेगा। बारिश होने से गेहूं की फसल को नुकसान कम होगा, लेकिन हवा तेज चलने के साथ बारिश होने से फसल गिर जाएगी। हलोर, पुरासी, अलीपुर, जमुरावां सहित पूरे क्षेत्र में मौसम का लगातार बदलता मिजाज किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच रहा है।
शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में छाए बादल और चलने वाली तेज हवाओं ने किसानों को चिंतित कर दिया है। खासकर गेहूं और सरसों की फसल बोने वाले किसान संभावित बारिश और आंधी की आंशका से बेहद परेशान हैं।
किसान सहजराम मिश्रा प्रेमशंकर मिश्रा इंद्रदेव शुक्ल रामसागर चौधरी उमाकान्त पाण्डेय कौशलेन्द्र सिंह लाल सिंह श्रवण चौधरी तेजभान सिंह पारसनाथ सिंह शत्रोहन सोनी श्यामबाबू शुक्ला हौसिला प्रसाद तिवारी रमाशंकर पाण्डेय नागेंद्र तिवारी श्यामबहादुर बाबूलाल शिवप्रसाद अयोध्या प्रसाद आदि ने बताया कि यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो सभी प्रमुख फसलें प्रभावित होंगी।
किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल लगभग पक चुकी है। तेज हवा और बारिश होने से गेहूँ कि फसल गिरने के साथ साथ पैदावार में कमी होगी। सरसों की कटाई जारी है। ऐसे में मौसम को लेकर चिंता बढ़ गई है। कुछ सरसों की फसल कट गई है। इसकी मड़ाई की तैयारी हो रही है। ऐसे में लगातार बदल रहे मौसम के कारण समस्याएं बढ़ गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।