{"_id":"6a58a3c269aefd8a8405947b","slug":"video-rayabral-ma-narasaga-hama-sacalka-ka-garafatara-sa-cakatasaka-ma-rashha-jal-asapatal-ma-maraja-ka-bhaugdha-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में नर्सिंग होम संचालक की गिरफ्तारी से चिकित्सकों में रोष, जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में नर्सिंग होम संचालक की गिरफ्तारी से चिकित्सकों में रोष, जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़
रायबरेली में शाश्वत नर्सिंग होम के संचालक को जेल भेजने से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन में रोष पैदा हो गया है। बुधवार रात को हुई गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को चिकित्सकों ने प्रदर्शन किया। आईएमए के पदाधिकारियों ने संचालक की गिरफ्तारी को अनुचित बताते हुए सवाल उठाया कि जब मामला न्यायालय में है, तो गिरफ्तारी क्यों की गई। इस संबंध में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से मिलकर अपनी बात रखी।
उधर, निजी चिकित्सकों के काम न करने के आह्वान के कारण जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ देखी गई। उमस भरी गर्मी के बीच जिला अस्पताल के चिकित्सकों को मरीजों का इलाज करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शाश्वत नर्सिंग होम के संचालक के खिलाफ एक बच्ची के आपरेशन के बिल उसकी मौत की शिकायत थी, जिनके आधार पर यह कार्रवाई की गई। हालांकि, आईएमए का तर्क है कि ऐसे मामलों में कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए और जब मामला विचाराधीन हो तो गिरफ्तारी अनावश्यक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।