{"_id":"6a1fee3e893b1eae3b0aaa33","slug":"video-video-20-jana-ka-btha-gagasa-gaga-pal-sa-fararata-bharana-ka-umamatha-ekasapashana-jaita-bthalna-ka-cal-raha-kama-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 20 जून के बाद गेंगासो गंगा पुल से फर्राटा भरने की उम्मीद, एक्सपेंशन जॉइंट बदलने का चल रहा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 20 जून के बाद गेंगासो गंगा पुल से फर्राटा भरने की उम्मीद, एक्सपेंशन जॉइंट बदलने का चल रहा काम
गेगासो गंगा नदी पर बने जर्जर पुल की मरम्मत का काम अंतिम चरण में चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि 20 जून से लोग इस पर फर्राटा भर सकेंगे। एक्सपेंशन जॉइंट बदलने का काम तेजी से चल रहा है।
मरम्मत कार्य में कोई व्यवधान न हो, इसके लिए तीन से 20 जून तक पुल से छोटे और दो पहिया वाहनों का भी आवागमन रोक दिया जाएगा। अब यह लोग लालगंज, डलमऊ होते हुए फतेहपुर के लिए जाएंगे। इसी मार्ग से वाहन वापस भी लौटेंगे। इसके लिए वाहन चालकों को 20 किमी. का चक्कर काटना पड़ेगा।
बांदा-बहराइच हाईवे पर गेंगासों के पास गंगा नदी में पुल बना है। पुल जर्जर होने के कारण आठ माह से भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। इसके बाद 16 करोड़ रुपये की लागत से मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया। भारी वाहनों का आवागमन रोके जाने से ट्रक, बस, डंपर समेत भारी वाहन लालगंज, मुराईबाग होते हुए फतेहपुर, बांदा के लिए निकाले जा रहे हैं।
ग्राउटिंग, जैकेटिंग, कार्बन फाइबर रैप और लैमिनेट समेत अन्य कार्य पूरे कर लिए गए हैं। 29 एक्सपेंशन जॉइंट बदलने का काम चल रहा है। तीन जून से पुल से पूरी तरह से आवागमन रोक दिया जाएगा, ताकि समय से काम पूरा कराने के बाद आवागमन शुरू हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।