{"_id":"6a1fd10e216458d6ec007882","slug":"video-video-bjal-lina-tharasata-karata-samaya-khabha-sa-gara-savatha-linamana-halta-gabhara-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बिजली लाइन दुरुस्त करते समय खंभे से गिरा संविदा लाइनमैन, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बिजली लाइन दुरुस्त करते समय खंभे से गिरा संविदा लाइनमैन, हालत गंभीर
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पूरे करवती मजरे ऐहार गांव में बुधवार को बिजली लाइन दुरुस्त करते समय एक संविदा लाइनमैन खंभे से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के अटोरा बुजुर्ग गांव निवासी राजू (37) पुत्र बनवारी बिजली लाइन की खराबी ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से सीमेंटेड सड़क पर औंधे मुंह गिर पड़ा। बगल में टूटा बिजली का खंभा भी पड़ा था। गिरते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद साथ में मौजूद कर्मचारियों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण क्षेत्र के अवर अभियंता बृजेश कुमार अस्पताल पहुंचे और घायल कर्मचारी का हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि खंभे पर चढ़ते समय लोहे के पैडल से पैर फिसल जाने के कारण कर्मचारी नीचे गिर गया। उसका उपचार कराया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।