{"_id":"6a045fb627dbe4c6d3086d57","slug":"video-video-aathha-brasha-oura-olvashhata-sa-janajavana-asata-vayasata-thapahara-hata-ha-masama-na-karavata-l-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त, दोपहर होते ही मौसम ने करवट ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त, दोपहर होते ही मौसम ने करवट ली
रायबरेली जिले में बुधवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह लोग तेज धूप से परेशान थे। दोपहर होते ही मौसम ने करवट ली। तेज आंधी के साथ सरेनी, लालगंज, गदागंज, रोहनिया, डलमऊ में बारिश हुई। सरेनी और लालगंज, खीरों में ओलावृष्टि भी हुई। इस अप्रत्याशित बदलाव से जनजीवन कुछ समय के लिए अस्त-व्यस्त हो गया। करीब एक घंटे तक मौसम खराब बना रहा। इस दौरान लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। सड़कों पर आवाजाही भी प्रभावित हुई। बाद में धूप फिर से निकल आई, जिसने लोगों को थोड़ी राहत दी। मौसम के इस अचानक परिवर्तन ने स्थानीय निवासियों को खासा अचरज में डाल दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।