{"_id":"6a674da8d29154a2540e6ca5","slug":"video-video-cara-thana-btha-bha-naha-haii-brakadaga-rahasayamaya-saraga-sa-mal-paracana-bratana-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चार दिन बाद भी नहीं हुई बैरिकेडिंग, रहस्यमयी सुरंग से मिले प्राचीन बर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चार दिन बाद भी नहीं हुई बैरिकेडिंग, रहस्यमयी सुरंग से मिले प्राचीन बर्तन
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक ओई गांव में बारिश के दौरान जमीन धंसने से बनी रहस्यमयी सुरंग को लेकर लोगों में उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। घटना के चार दिन बाद भी प्रशासन की ओर से मौके पर बैरिकेडिंग या सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है।
मामले में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने पुरातत्व विभाग को जांच के लिए पत्र भेजा है, लेकिन मौके पर सुरक्षा व्यवस्था अब तक नहीं कराई गई है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग सुरंग देखने पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार रोजाना करीब 400 से 500 लोग मौके पर आ रहे हैं और कई लोग जान जोखिम में डालकर सुरंग के भीतर उतर रहे हैं।
रविवार को सुरंग में उतरे कुछ ग्रामीणों को मिट्टी की प्राचीन सुराही और हैंडल वाली धूपदानी (हंडी) जैसी पुरानी वस्तुएं मिलीं। इन वस्तुओं के मिलने के बाद लोगों का मानना है कि सुरंग के भीतर ऐतिहासिक महत्व के अवशेष हो सकते हैं। हालांकि इसकी पुष्टि पुरातत्व विभाग की जांच के बाद ही हो सकेगी।
ग्रामीणों और खेत मालिक ने प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सुरंग के चारों ओर बैरिकेडिंग नहीं कराई गई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल सुरक्षा घेरा बनवाने और पुरातत्व विभाग की देखरेख में वैज्ञानिक तरीके से खुदाई शुरू कराने की मांग की है। अब लोगों की निगाहें पुरातत्व विभाग की जांच और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।