{"_id":"6a5a2642498aaf16af008162","slug":"video-video-kasana-ka-bta-parata-yathava-bna-upanarakashhaka-paravara-oura-gava-ma-khasha-ka-mahal-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: किसान की बेटी प्रीति यादव बनी उपनिरीक्षक, परिवार और गांव में खुशी का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: किसान की बेटी प्रीति यादव बनी उपनिरीक्षक, परिवार और गांव में खुशी का माहौल
लालगंज (रायबरेली)। विकासखंड क्षेत्र के पूरे अजमेर मजरे शोभवापुर गांव की रहने वाली किसान की बेटी प्रीति यादव का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक पद पर हुआ है। उनकी सफलता से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। प्रीति यादव साधारण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से हैं।
उन्होंने कठिन परिस्थितियों के बीच लगातार मेहनत की। इसी का परिणाम है कि उनका चयन उपनिरीक्षक पद पर हुआ। प्रीति ने बताया कि इस सफलता में परिवार का पूरा सहयोग मिला। घर के सभी सदस्यों ने हर कदम पर उनका उत्साह बढ़ाया। प्रीति के पिता राधेश्याम यादव ने बताया कि उनकी बेटी शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी थी। उसने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
चयन की खबर मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीण, रिश्तेदार और शुभचिंतक लगातार परिवार को बधाई दे रहे हैं। प्रीति यादव की सफलता सीमित संसाधनों में पढ़ाई करने वाली बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।