{"_id":"6a1443039b5ff1727f01ba0c","slug":"video-video-natapa-sa-bhashhanae-garama-ka-parakapa-lga-ka-hal-bhal-bjara-oura-saugdhaka-para-pasara-raha-sananata-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नौतपा से भीषण गर्मी का प्रकोप, लोगों का हाल बेहाल, बाजार और सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नौतपा से भीषण गर्मी का प्रकोप, लोगों का हाल बेहाल, बाजार और सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा
मौसम का मिजाज लोगों की समझ से परे है। रविवार को भीषण गर्मी पड़ी, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। गर्म हवा में नमी होने से गर्मी असहनीय महसूस हुई। नौतपा तपने से गर्मी में और इजाफा हुआ है।
मई महीने में गर्मी का प्रचंड रूप सामने आ रहा है। हर दिन बढ़ती गर्मी लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर रही है।
बुधवार सुबह से ही गर्म हवा चली, जिससे हर कोई बेहाल रहा। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और सड़कें खाली दिखीं। लोग छांव की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे। थोड़ी-थोड़ी देर में उन्हें प्यास बुझाने के लिए पानी पीना पड़ा।
भीषण गर्मी के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों से बाहर निकलने से बचते दिखे। गर्मी सहन न होने के कारण हर कोई पसीना पोंछने को विवश था। इस दौरान पानी की खपत में भी वृद्धि दर्ज की गई।
शहर में पांच कूलिंग पॉइंट बनाए गए हैं, जिससे धूप से परेशान लोग इन पॉइंट पर आकर ठंडा पानी पीने के साथ कूलर की ठंडी हवा की राहत ले सके। नगर पालिका प्रशासन ने इसकी व्यवस्था कराई है। इसके साथ ही पीने के पानी की समस्या को दूर करने के लिए आरओ सिस्टम भी चालू किए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।