{"_id":"684003b4c4c0288cb703f03c","slug":"video-video-raebareli-parathhana-ka-ghara-para-ka-gaii-fayaraga-palsa-bl-mamal-sathagathha-2025-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Raebareli: प्रधान के घर पर की गई फायरिंग, पुलिस बोली- मामला संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Raebareli: प्रधान के घर पर की गई फायरिंग, पुलिस बोली- मामला संदिग्ध
कमरे में सो रहे ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमले के इरादे से घर पर फायरिंग की गई। इससे कमरे की खिड़की का शीशा टूट गया। प्रधान ने रात में ही सूचना पुलिस को दी। बांसी परान ग्राम प्रधान दीपू सिंह उर्फ दीपेंद्र बहादुर सिंह कमरे में सो रहे थे रात लगभग 11:30 बजे फायरिंग की आवाज आई। नींद खुली तो देखा खिड़की का शीशा टूटा हुआ था। कांच के टुकड़े फैले हुए थे।
बाहर निकलकर देखा तो हमलावर भागते हुए दिखाई दिए। दीपेंद्र सिंह ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। रात ही में गदागंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
बुधवार सुबह ग्राम प्रधान दीपेंद्र सिंह की तरफ से मामले की तहरीर दी गई जिसमें उन्होंने अज्ञात व्यक्ति पर फायरिंग किए जाने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी गदागंज बालेंदु गौतम ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा फायरिंग की सूचना दी गई थी। जांच पड़ताल की गई है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।