सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Video: रायबरेली में बच्चा चोर गिरोह के नौ सदस्य गिरफ्तार, नौ माह का मासूम बरामद

Video: रायबरेली में बच्चा चोर गिरोह के नौ सदस्य गिरफ्तार, नौ माह का मासूम बरामद

Akash Dwivedi Akash Dwivedi
Updated Wed, 20 May 2026 05:37 PM IST
Video: रायबरेली में बच्चा चोर गिरोह के नौ सदस्य गिरफ्तार, नौ माह का मासूम बरामद
पकड़े गए आरोपियों में बिहार, उत्तराखंड प्रांत के तीन, जबकि यूपी के छह लोग शामिल ढाई से तीन लाख में बेचते थे बच्चा, मध्य प्रदेश की महिला का स्टेशन से चुराया था बच्चा रायबरेली। बच्चा चोर गिरोह के नौ सदस्यों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में बिहार, उत्तराखंड प्रांत के तीन, जबकि यूपी के लोग शामिल हैं। इसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। गिरोह के सदस्यों के पास से चोरी किया गया एक नौ माह का बच्चा बरामद किया गया है। पुलिस का दावा है कि ढाई से तीन लाख रुपये में गिरोह के सदस्य बच्चा बेचते थे। पुलिस अधीक्षक (एसपी) रवि कुमार ने किरण हाल में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में पकड़े गए गिरोह के बारे में मीडिया को जानकारी दी। एसपी ने बताया कि जिले में बच्चा चोर गिरोह सक्रिय होने की जानकारी मिली थी। सीओ सदर अरुण कुमार नौहवार, सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह, त्रिपुला चौकी प्रभारी अंकुर दुबे ने टीम के सुबह छह बजे रेलवे स्टेशन के पास से बच्चा चोर गिरोह के नौ सदस्यों को पकड़ा। इसमें बिहार प्रांत के अररिया जिले के जोगबनी थाना क्षेत्र के मीरगंज निवासी रामकुमार दास, उसकी पत्नी रेशमा देवी, उत्तराखंड प्रांत के उधम सिंह नगर जिले के जसपुर निवासी किरणजीत उर्फ सरदार आंटी, उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के टाडा थाना क्षेत्र के महमदपुर निवासी सुमित कुमार, मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के सुरजन नगर निवासी संजय कुमार, सूर्यनगर निवासी ब्रम्हापाल सिंह, कटघर थाना क्षेत्र के मछरिया गांव की अर्चना, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रेलवे हरथला कॉलोनी निवासी बबीता, अमरोहा जिले के धकिया बुराबली हसनपुर गांव निवासी हरिश्चंद्र शामिल हैं। एसपी ने बताया कि गिरोह के सदस्यों के पास से नौ माह का मासूम भी बरामद हुआ है। जांच में पता चला है कि मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के बदोगढ़ थाना क्षेत्र के बाबाखेड़ा की रहने वाली सुहागवती वर्तमान में अपने पति के साथ दिल्ली में रहती हैं। बीते 15 मई को पति से नाराज होकर दिल्ली से लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन आई। टिकट लेने के बाद बीती 13 मई को त्रिवेणी एक्सप्रेस से दो साल और नौ माह के बेटे के साथ मायके सिंगरौली (मध्य प्रदेश) जा रही थी। रायबरेली रेलवे स्टेशन पर गिरोह के सदस्य सुहागवती और उनके बच्चों को एक भोजनालय ले गए। इसी दौरान नौ माह का बच्चा चोरी करके भाग निकले थे। सुहागवती की शिकायत मामले की जांच शुरू की गई और पूर गिरोह का पर्दाफाश किया गया। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक कार कब्जे में लेकर सीज की गई है। जांच में पता चला है कि गिरोह के सदस्य एक बच्चा की बिक्री पर संबंधित व्यक्ति से ढाई से तीन लाख रुपये लेते थे। दंपती बच्चे चुराने का करते थे काम, लेते थे आधा पैसा पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपियों का एक संगठित गिरोह है। यह लोग अस्पतालों, गांवों और कस्बों में कार्य करने वाली आशा बहुओं तथा अन्य व्यक्तियों के माध्यम से ऐसी जानकारी प्राप्त करते थे, जिन्हें संतान की आवश्यकता होती थी। इसके बाद ब्रम्हपाल के क्लीनिक में कार्य करने वाले सुमित कुमार एवं किरणजीत कौर की ओर से रामकुमार दास एवं उसकी पत्नी रेशमा को नवजात बच्चे उपलब्ध के लिए कहा जाता था। रामकुमार, उसकी पत्नी रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अकेली महिलाओं को चिन्हित करते थे, जिनके पास नवजात बच्चे होते थे। मौका पाकर यह लोग जान पहचान बढ़ाकर उनके बच्चों का अपहरण करा लेते थे। खास बात ये है कि चोरी किया गया बच्चा बिकने पर दंपती आधा पैसा लेते थे। शेष पैसे में अन्य लोगों को हिस्सा मिलता था। तीन प्रांतों में सक्रिय था गिरोह पुलिस की जांच में पता चला है कि बच्चा चोरी करने वाला यह गिरोह, बिहार, उत्तराखंड और यूपी में लगभग सात-आठ माह से सक्रिय था। गिरोह के सदस्यों की ओर से अब तक सात बच्चों के चुराने की बात सामने आई है। इसमें एक बच्चा बरामद हुआ है। शेष छह बच्चे चोरी करके कहां बेचे गए, इस बारे में पुलिस जानकारी कर रही है। एसपी ने गिरोह का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम दिए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Meerut: बढ़ती जनसंख्या पर चिंता-दो बच्चों का कानून बनाने की उठी मांग

20 May 2026

औरैया: कंचौसी मोड़ पर बोलेरो ने बाइक सवारों को रौंदा, महिला की मौत पर भड़के ग्रामीण, गाड़ी पर किया भारी पथराव

20 May 2026

Video: नाहन में राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते निजी दवा विक्रेताओं ने बंद रखीं दुकानें

20 May 2026

Video: शिमला में केमिस्ट-ड्रगिस्ट हड़ताल पर, मेडिकल स्टोर में लटके ताले

20 May 2026

एसआरएन अस्पताल में डॉक्टरों और तीमारदारों में जमकर मारपीट, ओपीडी-इमरेंजी सेवा ठप

20 May 2026
विज्ञापन

मक्खू में बाइक और बोलेरो गाड़ी की भिड़ंत में बाइक सवार राजस्थान नहर में गिरा, तलाश जारी

सीबीआई टीम ने बालू व्यापारी व बेटे से की पूछताछ, VIDEO

20 May 2026
विज्ञापन

फतेहाबाद में तीन दिन से ठप पोर्टल, परेशान हो रहे ई-दिशा केंद्र में आने वाले लोग

20 May 2026

मोगा के कोटकपूरा हाईवे पर एक्टिवा और पिकअप गाड़ी की टक्कर में महिला समेत दो गंभीर घायल

20 May 2026

महंगाई और पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का पंचकूला डीसी दफ्तर के सामने प्रदर्शन

20 May 2026

ऑनलाइन कारोबार के विरोध में आज बंद रहीं दवा की दुकानें, VIDEO

20 May 2026

मजीठा नगर काउंसिल चुनाव में धांधली के आरोप, कांग्रेस ने सरकार और प्रशासन को घेरा

20 May 2026

मुरादाबाद में मिट्टी खोदते समय ढांग धंसी, दो महिलाओं की जान गई, तीसरी की हालत गंभीर

20 May 2026

नमामि गंगे ने स्वच्छता और सुरक्षा का दिया संदेश, VIDEO

20 May 2026

VIDEO: राहुल गांधी के स्वागत में अमेठी सजी, झंडों-बैनरों से पटा सम्मेलन स्थल

20 May 2026

VIDEO: 24,754 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ेंगी चार लाख परिवारों की महिलाएं

20 May 2026

Tikamgarh News: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में यात्री बस ठेले से टकराई, दो लोग घायल; उपचार जारी

20 May 2026

अमृतसर सिविल अस्पताल में कांग्रेसी और अकाली कार्यकर्ताओं में झड़प

20 May 2026

गोहाना में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

20 May 2026

चित्रकूट: प्रधान न्यायाधीश ने साइकिल से न्यायालय जाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

20 May 2026

जालंधर की हरनाज ने 25 सेकेंड में किए 50 हूला हूप, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज

20 May 2026

पठानकोट में नहर में नहाने गया किशोर लापता

20 May 2026

Video: पंडोह में चोरों के हौसले बुलंद, लोकनिर्माण विभाग मैकेनिकल वर्कशॉप में चोरी की कोशिश

20 May 2026

Video: मिस्टर हिल्स किंग 2026 के थर्ड रनरअप बने सुंदरनगर के 16 वर्षीय आरव ठाकुर

20 May 2026

Video: जल्लूग्रां मेले में दिखी ग्रामीण संस्कृति की झलक, लालडी नृत्य में झूमीं महिलाएं

20 May 2026

गजराैला हाईवे पर अज्ञात वाहन में घुसी कार, चालक समेत चार युवकों की मौत; दो युवक घायल

20 May 2026

VIDEO: प्रेम प्रसंग में मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग युवती, पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत के बाद उतारा

20 May 2026

चंडीगढ़ में कई कर्मचारियों-अधिकारियों ने नहीं माने नो व्हीकल के आदेश

20 May 2026

टोहाना में केमिस्टों की हड़ताल, मेडिकल स्टोर रहे बंद

20 May 2026

फिरोजपुर से तीर्थ यात्रा बस अमृतसर के लिए हुई रवाना

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed