{"_id":"6a0470b3f1b1a12a800bc73c","slug":"video-video-talb-ka-bhama-para-kabja-bldajara-calna-sa-lga-naraja-talb-ka-jamana-para-bna-tha-12-makana-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तालाब की भूमि पर कब्जा, बुलडोजर चलने से लोग नाराज, तालाब की जमीन पर बने थे 12 मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तालाब की भूमि पर कब्जा, बुलडोजर चलने से लोग नाराज, तालाब की जमीन पर बने थे 12 मकान
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली के दुर्गापुर मजरे बन्नावां गांव में तालाब की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण पर बुधवार को तहसील प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण को हटवा दिया। एसडीएम महराजगंज चंद्रप्रकाश गौतम के निर्देश पर नायब तहसीलदार सत्याराज, लेखपाल प्रिया, कोतवाल श्याम कुमार पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान नाराज ग्रामीणों ने लेखपाल पर भेदभाव का आरोप लगाया।
ग्रामीणों का कहना है कि तालाब की जमीन पर पहले से करीब 12 मकान बने हैं, लेकिन सभी लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित प्रदीप कुमार और शांति देवी ने आरोप लगाया कि उन्हें पहले कोई नोटिस नहीं दी गई। पैसे न देने पर उनके साथ भेदभाव करते हुए कार्रवाई की गई। लेखपाल प्रिया ने आरोपों को निराधार बताया। लेखपाल का कहना है कि नोटिस दी गई थी। एसडीएम ने बताया कि सोमवार को टीम के साथ हुई बदसलूकी के बाद कार्रवाई की गई। सरकारी भूमि पर पहले हुए निर्माण पर भी कार्रवाई प्रचलित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।