{"_id":"695a1408c6b83114d1095e92","slug":"video-yapa-palsa-bharata-ka-lkara-sapa-vathhayaka-na-saema-yaga-ka-lkha-patara-aaya-sama-ma-vashashha-chhata-ka-maga-2026-01-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस भर्ती को लेकर सपा विधायक ने सीएम योगी को लिखा पत्र, आयु सीमा में विशेष छूट की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस भर्ती को लेकर सपा विधायक ने सीएम योगी को लिखा पत्र, आयु सीमा में विशेष छूट की मांग
उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के विज्ञापन जारी होने के बाद आयु सीमा को लेकर युवाओं में असंतोष बढ़ता जा रहा है। इस पर रायबरेली के हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक राहुल लोधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने भर्ती में आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान करने की मांग की है।
विधायक राहुल लोधी सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति के सदस्य भी हैं। उन्होंने अपने पत्र में प्रदेश के हजारों युवाओं की सामूहिक पीड़ा को व्यक्त किया है। लिखा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 31 दिसंबर 2025 को जारी विज्ञापन,आरक्षी पीएसी एवं अन्य संवर्ग)-07/2025 में आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए पुरुषों हेतु 18-22 वर्ष तथा महिलाओं हेतु 18-25 वर्ष रखी गई है।पत्र में विधायक ने कहा कि कोविड-19 महामारी, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और समयबद्ध भर्तियों के अभाव के कारण कई योग्य एवं मेहनती युवा आयु सीमा से बाहर हो गए हैं। ये युवा वर्षों से अनुशासन और समर्पण के साथ पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे थे, लेकिन परिस्थितिवश उनके सपने अधर में लटक गए हैं। यदि आयु सीमा में एक बार विशेष एवं युक्तिसंगत छूट दी जाती है, तो यह उनके लिए अंतिम उम्मीद की किरण बन सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।