{"_id":"69ce2453fdce0e7a870c52eb","slug":"video-devotees-gathered-at-hanuman-temples-in-shahjahanpur-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hanuman Jayanti 2026: शाहजहांपुर में बजरंगबली के जयकारों से गूंजे हनुमान मंदिर, हनुमतधाम पर भंडारे का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanuman Jayanti 2026: शाहजहांपुर में बजरंगबली के जयकारों से गूंजे हनुमान मंदिर, हनुमतधाम पर भंडारे का आयोजन
Mukesh Kumar
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:39 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में हनुमान जयंती पर मंदिरों में बजरंगबली की पूजा-अर्चना की गई। हनुमतधाम पर आयोजित श्रीरामचरित मानस पाठ का विश्राम हुआ। इसके बाद भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने धूमधाम से हनुमान जयंती मनाई। मंदिरों में पहुंचकर श्रद्धालओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और दर्शन कर आशीर्वाद लिया। हनुमत धाम पर पहुंचकर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बजरंग बली की 104 फुट प्रतिमा के दर्शन किए। यहां पर बुधवार से श्रीरामचरित मानस का अखंड पाठ चल रहा था। बृहस्पतिवार को अखंड पाठ का विश्राम हुआ। इसके बाद आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को यहां पर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें सुप्रसिद्ध गायिका स्वाति मिश्रा और वृंदावन के भजन गायक राधिकेश भजन प्रस्तुत करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।