{"_id":"66ade4d293260087ea09b154","slug":"video-shahajahapara-ma-agha-shhata-katata-ka-varathha-ma-kagarasaya-ka-paratharashana-uuraja-matara-ka-isatafa-ka-maga","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में अघोषित कटौती के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, ऊर्जा मंत्री के इस्तीफे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में अघोषित कटौती के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, ऊर्जा मंत्री के इस्तीफे की मांग
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Aug 2024 01:37 PM IST
शाहजहांपुर में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेस ने शनिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। इससे पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता मुन्ना के नेतृत्व में तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता टाउन हॉल स्थित कार्यालय में एकत्र हुए। इसके बाद कांग्रेसी कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर ऊर्जा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। थोड़ी देर के लिए कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अभिषेक प्रताप सिंह को दिया। ज्ञापन में प्रदेश में बिजली की भारी कटौती पर असंतोष जताया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बिजली न आने से उद्योग-धंधों पर बुरा असर पड़ रहा है। उत्पादन कम होने से महंगाई बढ़ रही है। नहरों की टेल तक पानी न पहुंचने से किसान फसल की सिंचाई के लिए बिजली पर निर्भर हैं। बिजली न आने से किसानों को ट्यूबवेल से महंगी सिंचाई करनी पड़ रही है। फसलों पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऊर्जा मंत्री को बर्खास्त किया जाना चाहिए। कांग्रेसियों ने विद्युत आपूर्ति के लिए सही कदम उठाए जाने की मांग की। इस दौरान महानगर अध्यक्ष पवन सिंह, महिला जिलाध्यक्ष अर्चना वाल्मीकि, अदीब अहमद, सुशील प्रकाश शर्मा, सईद अंसारी, कमल किशोर मिश्रा, पूनम पांडेय आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।