{"_id":"6899a1701ce9a3975600fcb7","slug":"video-sp-protest-against-the-black-marketing-of-fertilizers-and-power-cuts-in-shahjahanpur-2025-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खाद की कालाबाजारी और बिजली कटौती का विरोध, सपा ने किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खाद की कालाबाजारी और बिजली कटौती का विरोध, सपा ने किया धरना प्रदर्शन
शाहजहांपुर जिले में यूरिया खाद की कालाबाजारी और बिजली कटौती समेत कई समस्याओं के निस्तारण की मांग कर रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सोमवार को खिरनीबाग चौराहे पर धरना-प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन देकर किसानों की दिक्कतों को दूर करने की मांग की गई।
सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे सपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए खिरनीबाग चौराहे पर धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले किसानों से किए वादे पूरे नहीं किए। किसानों से आमदनी दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन अब उनकी फसल ही नहीं बच रही। किसानों को यूरिया नहीं उपलब्ध हो पा रही है। सहकारी समितियों के बाहर किसान दिनभर लाइन में लगा रहता है लेकिन उसे खाद नहीं मिल पाती। खाद की कालाबाजारी की जा रही है।
उन्होंने कहा कि किसान बिजली कटौती के कारण भी परेशान हैं। किसानों को फसल की सिंचाई करना महंगा पड़ रहा है। शहर में भी जमकर बिजली कटौती की जा रही है। शहर की सड़कें चलने लायक नहीं रह गईं हैं। इन्हें ठीक कराने की जरूरत है। सपाइयों ने ज्ञापन देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की। इस दौरान सपा नेता गायत्री वर्मा, अवधेश वर्मा, रणंजय सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।