{"_id":"6870f8950fa2fda01f01b57e","slug":"video-traders-protest-against-the-removal-of-shops-in-shahjahanpur-2025-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में दुकानों को हटाए जाने के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, अपर नगर आयुक्त से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में दुकानों को हटाए जाने के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, अपर नगर आयुक्त से मिले
शाहजहांपुर में रोडवेज फाटक के पास व्यापारियों की दुकानों को हटाए जाने के विरोध में शुक्रवार को उप्र उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के पदाधिकारियों ने अपर नगर आयुक्त से मुलाकात की। व्यापारियों ने रेलवे द्वारा रोजगार छीनने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। तय हुआ कि रेलवे अधिकारियों व व्यापारियों को बैठाकर हल निकाला जाए। दोपहर 12 बजे जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने रोडवेज फाटक के व्यापारियों के साथ अपर नगर आयुक्त एसके सिंह से मुलाकात की। कुलदीप दुआ ने कहा कि रेलवे के कुछ अधिकारी व्यापारियों की दुकानों को तोड़ने के लिए प्रयासरत हैं। ये व्यापारी पिछले लगभग 40 साल से नगर निगम को दुकानों का किराया दे रहे हैं। दुकानें नगर निगम की हैं। तब रेलवे को इन दुकानों को तोड़ने का क्या अधिकार है? कहा कि रेलवे की जगह है तो नगर निगम को व्यापारियों से वसूला सारा किराया ब्याज समेत वापस करना चाहिए। नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने रेलवे अफसरों की कार्यप्रणााली को लेकर विरोध जताया। इस मौके पर नबी हसन, तस्लीम खान, सुभाष ग्रोवर, शैलेंद्र सिंह, मोहम्मद हारुन, अफसर अली, जहीरूद्दीन, आफताब आलम आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।