{"_id":"6a084e70b0fb845ce9060978","slug":"video-women-observed-the-vat-savitri-fast-praying-for-the-longevity-of-their-husbands-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शाहजहांपुर में सुहागिनों ने रखा वट सावित्री व्रत, पति की दीर्घायु के लिए की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शाहजहांपुर में सुहागिनों ने रखा वट सावित्री व्रत, पति की दीर्घायु के लिए की कामना
Mukesh Kumar
Updated Sat, 16 May 2026 04:31 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में ज्येष्ठ मास की अमावस्या पर बृहस्पतिवार को सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री व्रत रखा। उन्होंने अपने पतियों की दीर्घायु और सुखी जीवन की कामना की। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में वट वृक्षों के नीचे विशेष पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं ने वट वृक्ष को हल्दी का लेप लगाया और पीले धागे से सात बार परिक्रमा की। इसके बाद जल अर्पित कर विधिवत पूजन संपन्न किया। पूजन के उपरांत महिलाओं ने अपना व्रत खोला। शहर के इंदिरानगर स्थित ऋृषि आश्रम, कटिया टोला, ओसीएफ इस्टेट में वट वृक्षों पर भीड़ उमड़ी। इसके अलावा बहादुरगंज सहित कई अन्य स्थानों पर भी वट वृक्षों के नीचे महिलाओं का जमावड़ा लगा। बाबा वनखड़ी नाथ मंदिर और हुंडाल खेल के प्राचीन मंदिर में भी सुहागिनों ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। यह व्रत पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली के लिए रखा जाता है। मान्यता है कि इससे दांपत्य जीवन में मधुरता आती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।