Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Shamli News
›
VIDEO : In Shamli, students from Amar Ujala Foundation visited the women's police station and got to know the working style of the police
{"_id":"67d80f8066ac488d8107ee78","slug":"video-in-shamli-students-from-amar-ujala-foundation-visited-the-womens-police-station-and-got-to-know-the-working-style-of-the-police-2025-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शामली में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से छात्राओं ने किया महिला थाने का भ्रमण, पुलिस की कार्यशैली को जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शामली में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से छात्राओं ने किया महिला थाने का भ्रमण, पुलिस की कार्यशैली को जाना
डिंपल सिरोही
Updated Mon, 17 Mar 2025 05:33 PM IST
शामली जनपद में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को वीवी पीजी कॉलेज शामली की छात्राओं ने महिला थाने का भ्रमण कर पुलिस की कार्यशाली और कामकाज के तौर तरीके को जाना। महिला थाना प्रभारी निधि भारद्वाज ने छात्राओं को आत्म सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
छात्राएं पहली बार थाने पहुंची थीं, इसलिए उनके मन में कई तरह की जिज्ञासाएं थी। थाने पर महिला हेल्प डेस्क के बारे में छात्राओं को बताया कि यहां महिलाओं से संबंधित मामलों की सुनवाई और कार्रवाई होती है। शिकायत करने वाली महिलाओं या छात्राओं के नाम गोपनीय रखे जाते हैं। साइबर हेल्प डेस्क पर साइबर ठगी के मामलों में कार्रवाई की जाती है। महिला थाना प्रभारी ने बताया विषम परिस्थितियों में पुलिस सहायता के लिए यूपी 112 के अलावा महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 और साइबर ठगी होने पर 1930 पर शिकायत की जा सकती है। उन्होंने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि अगर कहीं पर किसी भी तरह की कोई समस्या होती है तो हेल्पलाइन नंबरों पर जानकारी दे, पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर सहायता करेगी। इस दौरान महिला उप निरीक्षक सुनीता सिंह और उप निरीक्षक नेत्रपाल सिंह ने भी छात्रा पलक, प्राची, रचना , अंशु के सवालाें के जवाब दिए। छात्राओं ने कहा कि उन्हें थाना भ्रमण के दौरान कई नई जानकारियां मिली। पुलिस के कामकाज को समझने का मौका मिला। अब तक उन्होंने पुलिस के बारे में जो पढ़ा या सुना था, उसे देखने का मौका मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।